गुरेज में 4 और जवानों के शव बरामद, हिमस्खलन से अब तक 15 सैनिक शहीद

0
हिमस्खलन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कश्मीर के गुरेज सेक्टर में बुधवार को हुई हिमस्खलन की दो घटनाओं में शहीद होने वाले जवानों का आंकड़ा 15 हो गया है। गुरुवार को 4 और शवों को बरामद किया गया है जिसके बाद रेसक्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। शहीद होने वालों में 1 मेजर और 14 जवान शामिल हैं। इसके अलावा 6 नागरिकों की भी राज्य में हिमस्खलन और बर्फीले तूफान के कारण मौत हो गई है। कुल आंकड़ा 21 तक पहुंच गया है। गौरतलब है कि घाटी में बेहद खराब मौसम और बर्फबारी से हालात खराब है। जगह-जगह बर्फीले तूफान या हिमस्खलन का सिल‍सिला जारी है।

इसे भी पढ़िए :  कुपवाड़ा में LoC पर 4 घुसपैठिए ढेर, PAK आर्मी की वर्दी में आए थे

बुधवार सीमा के पास गुरेज सेक्टर में हुई हिमस्खलन की घटना में कई जवान दब गए थे। इस घटना में एक जेसीओ सहित छह जवानों को बचा लिया गया है। इसी इलाके में कल हुई हिमस्खलन की एक और घटना में सेना का एक निगरानी वाहन लापता हो गया था।

इसे भी पढ़िए :  रामदेव बोले- एक जवान के सिर के बदले काटने चाहिए पाक के 100 सिर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse