योगी आदित्य नाथ की हिंदू युवा वाहिनी के नेता की कार ने बछड़े को 20 मीटर तक घसीटा, और फिर भाग गए

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

जानकीपुरम कोतवाली के एसएचओ सतीश कुमार सिन्हा ने बताया कि बेजुबान जानवर की हत्या करने के आरोप में सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कार को जब्त कर इसके मालिक के बारे में जांच की जा रही है। गाड़ी के मालिक का जैसे ही पता चलता है, हम उसे हिरासत में ले लेंगे।

इसे भी पढ़िए :  फिर दिखी मुलायम के कुनबे में कलह, अखिलेश का सामना करने से बचे शिवपाल

इसी बीच कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि यह गाड़ी लखनऊ जिले के हिन्दू युवा वाहिनी के नेता अखंड प्रताप की है। वहीं युवा वाहिनी का कहना है कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। अगर इस मामले में इस संगठन के नेता के दोषी होने की पुष्टि होती है तो हम जरूर उसपर कार्रवाई करेंगे। बता दें कि आरोपी अखंड प्रताप अपने घर पर नहीं है। उसकी बहन का कहना है कि बुधवार को ही वह सीतापुर चला गया था।

इसे भी पढ़िए :  योगी का बढ़ा 'फैन क्लब', हिंदू युवा वाहिनी का सदस्य बनने को हर रोज 5000 लोग कर रहे आवेदन
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse