कालेधन पर प्रहार: पुणे में बैंक लॉकर से 10 करोड़ रुपये जब्‍त, कई शहरों में मिले करोड़ों रुपए

0

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद देशभर में छापेमारी कर नए नोट बरामद होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार(14 दिसंबर) को इनकम टैक्स अधिकारियों को पुणे के एक बैंक के लॉकर से करीब 10 करोड़ रुपये के कालेधन का पता चला है। इसके अलावा पणजी और बेंगलुरु में भी करोड़ों रुपए बरामद हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  J&K: जेल से रिहा होगा अलगाववादी नेता मसर्रत आलम, हाईकोर्ट ने दिया आदेश

आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने पुणे के बैंक ऑफ महाराष्ट्र की एक शाखा में छापा मारा। पार्वती ब्रांच में मारे गए छापे में अधिकारियों ने पांच लॉकर खुलवाए। इन लॉकरों से करीब 10 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई।

इसे भी पढ़िए :  मेरे हाथ में है अरविंद केजरीवाल का कॉलर, मेरी हत्या भी हो सकती है- कपिल मिश्रा

आयकर विभाग ने छापा मार कर बेंगलुरु से नए नोटों की शक्ल में 2.25 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। वहीं गोवा के पणजी से 68 लाख के नए नोट बरामद किए गए हैं, जबकि चंडीगढ़ से 2 करोड़ 18 लाख रुपये के नए-पुराने नोट मिले हैं। इसके अलावा राजधानी दिल्ली के एक होटल से 3.25 करोड़ रुपये के पुराने नोट पकड़े गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  अपने ही 5 महीने के बेटे को वापस पाने के लिए महिला को करना पड़ रहा है संघर्ष, पढ़िए क्या है पूरा मामला