इरोम शर्मिला हुई बरी, इसी महीने बनाएंगी पार्टी

0
इरोम शर्मिला

इंफाल:भाषा: मणिपुर की एक जिला अदालत ने मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला को आत्महत्या के प्रयास के मामले में बरी कर दिया। ‘आइरन लेडी’ ने घोषणा की है कि वह इसी महीने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाएगी।पश्चिम इंफाल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लमखानपाओ तोनसिंग ने भारतीय दंड संहिता की धारा 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत लगे आरोप से उन्हें मुक्त कर दिया। यह मामला तब का है जब वह अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थीं।

इसे भी पढ़िए :  सपा बसपा मुक्त होगा उत्तरप्रदेश: केशव प्रसाद मौर्य

मणिपुर से अफ्सपा हटाने की मांग को लेकर शर्मिला 16 सालों तक भूख हड़ताल पर थीं। 44 वर्षीय शर्मिला को निजी मुचलके पर नौ अगस्त को रिहा किया गया था। उसी दिन उन्होंने अपनी उपवास खोला था।

इसे भी पढ़िए :  इस साल भी राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी दुर्गा पूजा करने के लिए अपने पैतृक गांव पहुंचे