मां के कत्ल के बाद फर्श पर खून से बनाई स्माइली, खून से ही लिखा ‘मुझे पकड़ो और लटका दो’

0
कत्ल

मुंबई : शीना बोरा मर्डर केस की जांच टीम में शामिल रहे पुलिस इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर गणोरे की पत्नी दीपाली गणोरे के सनसनीखेज कत्ल के बाद से उनका बेटा फरार है। इस कत्ल के पीछे उसका ही हाथ बताया जा रहा है। कत्ल के बाद खून से फर्श पर लिखे मेसेज से पुलिस हैरान है। फर्श पर खून से अंग्रेजी में दो लाइनें लिखी पाई गईं, जिसका हिंदी अर्थ है- ‘उनसे (मां से) परेशान हूं। (मुझे) पकड़ो और लटका दो।’ यही नहीं इस संदेश के साथ ही एक स्माइली भी बनाई गई है। माना जा रहा है कि यह सिद्धांत ने ही लिखा होगा। अलमारी से कुछ रुपये भी गायब हैं। सूत्रों का कहना है कि सिद्धार्थ बीएससी (फर्स्ट इयर) में पढ़ता है। वह पिछले साल फेल हो गया था, इसलिए उसकी मां दीपाली उसे पढ़ाई के लिए समझाती रहती थीं। उन्होंने उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी बैन लगा दिया था।

गणोरे परिवार का सांताक्रुज पूर्व में प्रभात कॉलोनी में एजी पार्क बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर घर है। ज्ञानेश्वर सोमवार रात ड्यूटी खत्म करके करीब 11 बजे जब घर पहुंचे, तो घर का दरवाजा बाहर से बंद पाया। उन्होंने पत्नी और बेटे को फोन लगाया, पर दोनों के मोबाइल बंद मिले। उन्हें लगा कि शायद वे फिल्म देखने गए होंगे, इसलिए वह लौट गए और रात दो बजे फिर आए। उन्हें शू रैक में घर की चाबी मिली। वह अंदर गए, तो पत्नी को खून से लथपथ पाया। दीपाली एलएलएम थीं। नासिक के रहने वाले ज्ञानेश्वर 1991 के बैच के हैं। उन्हें 2010 में मुंबई में पोस्टिंग मिली थी।

इसे भी पढ़िए :  बिहार के मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के बिगड़े बोल- CBI तोते नहीं, कुत्ते की तरह करती है काम

पुलिस इस कत्ल में गणोरे से भी पूछताछ कर रही है। गणोरे के मुताबिक उन्होंने अपनी पत्नी से आखिरी बार मंगलवार शाम पांच बजे बात की थी। इसके बाद घर में उनका फोन किसी ने नहीं उठाया।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना-BJP मेयर पद पर अड़ीं, रात 2 बजे तक चली BJP की बैठक रही बेनतीजा, कांग्रेस पर टिकी निगाहें