केरल में एक मंत्री पर भाई – भतीजावाद का आरोप, देना पड़ा इस्तीफा

0
केरल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

केरल में लेफ्ट की अगुवाई में बनी नई सरकार को अभी चार ही महीने हुए है कि उनके एक मंत्री पर नियुक्ति में पक्षपात और भाई-भतीजावाद का आरोप लगा है। सीपीएम ने जानकारी दी है कि उद्योग मंत्री ईपी जयराजन ने इस्तीफा दिया था जिसे मंजूर कर लिया गया है। पार्टी के सदस्य कोडियेरी बालाकृष्ण ने बताया कि उद्योग मंत्री जयराजन आज इस्तीफा दे देंगे।

इसे भी पढ़िए :  कोच्चि मेट्रो का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, ई. श्रीधरन भी होंगे मंच पर

66 साल के जयराजन पर आरोप है कि उन्होंने अपने कई रिश्तेदारों को अच्छी तनख़्वाह की सरकारी नौकरियां दिलवाई हैं जो उस लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के लिए शर्मिंदगी का सबब बन गया जिसने चुनाव से पहले वादा किया था कि राज्य में भ्रष्टाचार का खात्मा कर दिया जाएगा। बालाकृष्ण ने बताया कि शुक्रवार को हुई बैठक में जयराजन ने स्वीकार किया कि वह गलत थे।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश सरकार के ‘मंत्री जी’ की दादागिरी, देखें वीडियो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse