मुलायम के निशाने पर रामगोपाल, कहा- मुझे पता है पार्टी कौन तुड़वा रहा है

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अपने संबोधन में मुलायम ने रामगोपाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा,’ रामगोपाल अपने लड़के-बहू के कहने पर पार्टी तोड़ रहे हैं। वह अखिल भारतीय समाजवादी पार्टी बना रहे हैं जिसके लिए उन्होंने मोटरसाइकल चुनाव चिह्न मांगा है। रामगोपाल 4 बार बीजेपी अध्यक्ष से मिले हैं।’

इसे भी पढ़िए :  विलय रद्द होने से बिलबिलाए अफजल अंसारी, सपा पर जमकर साधा निशाना

कार्यकर्ताओं से भावुक अपील करते हुए मुलायम ने कहा, ‘जो मेरे पास था, सब दे दिया। अब मेरे पास आप ही लोग हैं। हम किसी भी कीमत पर पार्टी को टूटने नहीं देंगे। पार्टी की एकता में कोई बाधा न डाले। जनता और कार्यकर्ता पार्टी को एकजुट रखेंगे।’

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश सरकार में इस बीजेपी नेता पर किए गए थे 33 केस, योगी सरकार बनते ही सब खत्म

समाजवादी पार्टी के टूटने की अटकलों के बीच मुलायम ने साफ किया कि वह न तो पार्टी ना चुनाव निशान बदलेंगे, न पार्टी का नाम। उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि साइकल हमारी ही रहेगी।

इसे भी पढ़िए :  यूपी के एक दर्जन से ज्यादा मुसलमानों ने अपनाया हिंदू धर्म, पूरे विधि-विधान से करवाया धर्मांतरण
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse