कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

माना जा रहा है कि पंजाब चुनाव से ठीक पहले सिद्धू का कांग्रेस में शामिल होना पार्टी को फायदा पहुंचा सकता है। सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पहले ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हो चुकी हैं। पंजाब की राजनीति में बड़ी भूमिका न मिलने से नाराज होकर सिद्धू ने बीजेपी छोड़ दी थी। चर्चा थी कि वह आम आदमी पार्टी में जाने वाले हैं, लेकिन वहां भी संभवत: बड़ी भूमिका न मिलने के चलते उनकी बात बन नहीं पाई। इसके बाद से ही उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा ने जोर पकड़ा और रविवार को वह आखिरकार कांग्रेस में शामिल हो गए।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब सरकार का बड़ा एलान, माफ किया किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज

कांग्रेस ने पहले ही साफ कर दिया था कि सिद्धू दंपती में से किसी एक को ही चुनाव में टिकट दिया जाएगा। अमृतसर सीट से वह लोकसभा सांसद भी रहे चुके हैं। उन्होंने 2014 के चुनाव में बीजेपी नेता अरुण जेटली के लिए यह सीट छोड़ दी थी।

इसे भी पढ़िए :  गुरमीत राम रहीम के डेरे में सर्च ऑपरेशन जारी, बहुत सारा कैश बरामद, दो कमरों से आपत्तिजनक सामान मिले
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse