कांग्रेस के टिकट पर अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

0
सिद्धू
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीजेपी को अलविदा कहकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब चुनाव में अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पंजाब कांग्रेस के प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बात की जानकारी दी। बता दें कि इस सीट से अभी उनकी पत्नी नवजोत कौर विधायक हैं।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब विधानसभा चुनाव: ओपिनियन पोल में कांग्रेस का पलड़ा भारी, अकाली-बीजेपी गठबंधन हार की ओर

कैप्टन अमरिंदर ने कहा, ‘वह (सिद्धू) विधायक होंगे। उन्हें अमृतसर ईस्ट सीट से टिकट दिया गया है।’

इससे पहले रविवार सुबह नवजोत सिंद सिद्धू ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और फिर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को ही बता दिया था कि सिद्धू कांग्रेस में हैं और चुनाव भी लड़ेंगे। राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान उनके पार्टी में शामिल होने की औपचारिकता पूरी कर ली गई।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब विधानसभा चुनाव : आप ने 13 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse