मशहूर कॉमेडियन गुरप्रीत सिंह घुग्गी होंगे पंजाब में आप के नए संयोजक

0
आम आदमी पार्टी

 

दिल्ली:

आम आदमी पार्टी ने राजनीतिक व्यंग्यकार और अभिनेता गुरप्रीत सिंह घुग्गी को सुच्चा सिंह छोटेपुर के स्थान पर आज पार्टी की पंजाब इकाई का संयोजक नियुक्त किया।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी विधायक सौरभ श्रीवास्तव के घर में युवती से गैंगरेप

छोटेपुर को हाल ही में एक वीडियो क्लिप सामने आने के बाद पद से हटा दिया गया था जिसमें चुनाव का टिकट देने के बदले उन्हें कथित तौर पर पैसे लेते हुए दिखाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  एक चूहा मारो,18 रुपए पाओ

पार्टी ने एक विज्ञप्ति में घुग्गी को पंजाब संयोजक नियुक्त करने की जानकारी दी।

विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति ने घुग्गी के नाम को मंजूरी प्रदान कर दी है और वह जल्दी ही कार्यभार संभाल लेंगे।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर असेम्बली में कश्मीरी पंडितों के वापसी का प्रस्ताव पास