प्रकाश सिंह बादल
89 साल के प्रकाश सिंह बादल को लांबी सीट पर मात देना किसी भी उम्मीदवार के लिए बेहद कठिन होगा। वो यहां से लगातार चार बार जीत चुके हैं। इस बार इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है। कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह भी इस क्षेत्र से उम्मीदवार हैं। हालांकि मुकाबला अमरिंदर सिंह और बादल के बीच ही माना जा रहा है। जरनैल सिंह को लोग बाहरी उम्मीदवार के तौर पर देख रहे हैं।
सुखबीर सिंह बादल
पंजाब के डिप्टी सीएम और प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद सीट से मैदान में हैं। वो यहां से पहले भी दो बार चुनाव जीत चुके हैं। लेकिन उनकी जीत का अंतर हर बार कम हुआ है। 2012 में वो महज 30 हजार वोटों से इस सीट को जीत पाए थे। एंटी-इंकबेंसी के अलावा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान की लोकप्रियता से निपटना भी उनके लिए आसान नहीं है। हालांकि कांग्रेस ने रवनीत बिट्टू को सुखबीर बादल के खिलाफ उतारा है लेकिन उनकी उम्मीदवारी रस्म अदायगी ज्यादा नजर आती है।