राहुल के बाद अब प्रियंका कि बारी,यूपी में रैली की तैयारी

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

priyanka_rahul_pti-620x400

हैदराबाद यूनिवर्सिटी के रिसर्च स्कॉलर रोहित वेमुला का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आने के बाद राहुल और प्रियंका इस मुद्दे को पूरे प्रदेश में उठाएंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, राहुल गांधी की यात्रा के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

इसे भी पढ़िए :  पार्टी से निष्कासित होने पर नेता की राहुल गांधी पर टिप्पणी, कहा- गधे को घोड़ा नहीं कह सकता

इस दौरान किसानों का मुद्दा पर प्रमुखता से चर्चा में आया है। पार्टी इसके बाद यूपी में शांत नहीं बैठेगी। अब प्रियंका गांधी पूरे प्रदेश में कैंपेन करेंगी। पहले पार्टी राहुल और प्रियंका दोनों को एक साथ कैंपेन में उतारना चाहती थी लेकिन बाद में ये विचार त्याग दिया गया। सूत्रों के अनुसार पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण वो लगातार चुनाव प्रचार नहीं कर सकती।

इसे भी पढ़िए :  जिस महिला ने गायत्री प्रजापति पर लगाया था गैंगरेप का आरोप... उसकी बेटी का हुआ अपहरण

2012 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने 355 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। उसे 28 सीटों पर जीत मिली थी। 30 सीटों पर पार्टी दूसरे स्थान पर रही थी। पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस के सात विधायक बीजेपी, बीएसपी और समाजवादी पार्टी में चले गए। प्रियंका अभी तक गांधी-नेहरू की पारंपरिक सीटों अमेठी, रायबरेली और उनसे जुड़े इलाकों में ही चुनाव प्रचार करती रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  सोलर पावर प्लांट पर बड़ा नक्सली हमला

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse