राज ठाकरे की सलमान को खुली धमकी,कहा ‘बाज आ जाओ नहीं तो बैन कर देंगे’

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

download-2

राज ठाकरे का कहना है, ‘हमारे जवान सरहद पर हमारे लिए लड़ रहे हैं। अगर उन्होंने अपने हथियार न उठाने का फैसला कर लिया, तब क्या होगा! देश की सीमाओं की रक्षा कौन करेगा? सलमान खान या बॉलिवुड?’ उन्होंने सलमान की तरफ इशारा करते हुए कहा, ‘कलाकारों को यह समझ लेना चाहिए कि देश पहले आता है और अगर उन्हें (सलमान खान को) इतनी ही दिक्कत है, तो फिर हम उनकी फिल्मों पर भी बैन लगा देंगे।

इसे भी पढ़िए :  सलमान के बारे में ये क्या बोल गए संजू बाबा

ठाकरे ने मुद्दे को और गरमाते हुए कहा कि ‘अगर तमिलनाडु और कर्नाटक के लोग कावेरी नदी के पानी को लेकर उठ खड़े हो सकते हैं, तो फिर बॉलिवुड के ऐक्टर्स हमारे देश के लिए खड़े क्यों नहीं हो सकते।’ क्या हमारे यहां आर्टिस्टों की कमी है? वे कहते हैं कि कला को सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता।

इसे भी पढ़िए :  सपा सरकार का नारा है, खाली प्लॉट हमारा है- नसीमुद्दीन सिद्दीकी

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते एक इवेंट के दौरान पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सलमान ने कहा था कि वो सिर्फ कलाकार हैं, इसलिए आर्ट और आतंकवाद को जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत देने के लिए सेना कर रही फर्जी वीडियोग्राफी?
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse