डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार के मामले में अदालत से दोषी ठहराये जाने के बाद फैली हिंसा के सिलसिले में डेरा सच्चा सौदा के एक अहम अधिकारी दिलावर इंसा को गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी एस संधू ने बताया कि दिलावर इंसा को पानीपत से गिरफ्तार किया गया। दिलावर की गिरफ्तारी से अब ऐसा लग रहा है कि जल्द ही हनीप्रीत भी पुलिस की गिरफ्त में होगी क्योंकि ये माना जा रहा है कि दिलावर को हनीप्रीत के बारे में सब पता है कि वो कहा छिपी है। दिलावर को शुक्रवार को पंचकूला अदालत में पेश किया जाएगा। बलात्कार के मामले गुरमीत राम रहीम को विशेष सीबीआई अदालत द्वारा दोषी करार देने के बाद दिलावर भूमिगत हो गया था।