सपा के सियासी दांव: रामगोपाल की घर वापसी, 6 साल के लिए हुए थे पार्टी से निष्कासित

0
रामगोपाल यादव
फाइल फोटो

सपा के निष्कासित नेता रामगोपाल यादव की पार्टी में वापसी हो गयी है साथ ही सभी पद भी उन्हें वापस मिल गए हैं। आपको बता दें भ्रष्टाचार के आरोप में उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया था। अब रामगोपाल पार्टी के महासचिव बने रहेंगे और संसदीय बोर्ड में भी बने रहेंगे।

इसे भी पढ़िए :  तिरूपति मंदिर को तीन साल में 140 करोड़ का घाटा, नुकसान की वजह बना लड्डू

111

गौरतलब है कि अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच पिछले महीने हुई कलह के बीच सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने रामगोपाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। शिवपाल ने रामगोपाल पर भ्रष्टाचार और बीजेपी के साथ मिले होने के आरोप लगाया था। हालांकि, रामगोपाल यादव ने भतीजे अखिलेश यादव का खुलकर समर्थन किया था।

इसे भी पढ़िए :  कार्यकर्ता ने नेताजी से रोते हुए पार्टी-सिंबल बचाने की लगाई गुहार, मुलायम ने कहा- अखिलेश मेरी नहीं सुनते

निष्कासन रद्द होने के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए रामगोपाल यादव ने कहा कि उन्होंने कभी भी पार्टी का अनुशासन नहीं तोड़ा। रामगोपाल यादव ने कहा कि नेताजी हमेशा मेरे आदर्श रहे हैं और उनकी हर बात मानने को तैयार हैं।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना सांसद ने एयर इंडिया स्टाफ की चप्पल से की पिटाई, बताई ये वजह

आपको बता दें कि सपा से निष्कासन के बावजूद रामगोपाल यादव राज्यसभा में पार्टी के संसदीय दल के नेता बने हुए थे और बुधवार को उन्होंने राज्यसभा में अपनी पार्टी की बात भी रखी थी।