महिला का आरोप- बीजेपी के इस बड़े नेता ने गुड़गांव के रिजॉर्ट में नशीली दवा खिलाकर किया रेप

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

महिला ने कहा कि उठने के बाद वह अपने कपड़े पहनने के लिए बाथरूम गई। बाहर आते समय उसे अपने प्राइवेट पार्ट्स में दर्द महसूस हुआ। अपनी शिकायत में उसने लिखा, ”मैंने विजय जॉली से कहा कि तुमने मेरे साथ गलत किया है। मैंने उससे कहा कि मैं घर जाना चाहती हूं, जिसके बाद हम लोग करीब 4 बजे दिल्‍ली के लिए निकले।” महिला का कहना है कि वापस लौटते समय उसने उल्‍टी करनी शुरू कर दी। उसका आरोप है कि जब वह अधचीनी ट्रैफिक सिग्‍नल पर उल्‍टी करने कार से उतरी तो ‘बिना विजय जॉली को बताए” एक ऑटोरिक्‍शा में बैठी और घर गई जहां उसने अपने पति को पूरी घटना के बारे में बताया।

इसे भी पढ़िए :  बिहार: शहाबुद्दीन को उम्रकैद की सजा सुनाने वाले जज का ट्रांसफर

इस संबंध में जब जॉली से संपर्क किया गया तो उन्‍होंने कहा, ”मैंने उनसे सीधा पंगा लिया है। इस महिला ने कई लोगों से पैसे लिए हैं… वह कई महीनों से रुपयों की मांग कर रही थी जिसपर मैंने कहा कि मैं नहीं दे सकता। उसने मुझे बताया कि उसके पति के पास आय का कोई स्‍थायी साधन नहीं है और मुझसे कुछ सिविल ठेके दिलवाने को कहा था, मगर मैंने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद उसने 10 फरवरी को मुझसे गुड़गांप के आपणो घर में मिलने के लिए बुलाया और वहां फिर 5 लाख रुपयों की मांग की। उसके बाद उसने मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश की जिस पर मैंने आपत्ति जाहिर की।”

इसे भी पढ़िए :  खाने में बारातियों को नहीं मिला मीट, तो नाराज हुआ दूल्हा... दुल्हन ने ऐसे सिखाया सबक
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse