संजय राउत पर शिवसैनिकों ने फेंकी स्याही, मारपीट

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

स्याही फेंकने वाले सूर्यभान विश्वकर्मा बीएन शुक्ला गुट से जुड़े हुए हैं। बीएन शुक्ला खुद को राज्य प्रमुख बताते हैं जबकि शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने उनकी दावेदारी स्वीकार नहीं की है। शुक्ला का कहना है कि उन्होंने कुछ शिवसैनिकों को माल्यार्पण के लिए भेजा था। बीएन शुक्ला का आरोप है कि शिवसेना का टिकट देने के नाम पर संपर्क प्रमुख विनय शुक्ला ने लाखों रुपयों की वसूली की है। उनको देखकर ही शिवसैनिक भड़क गए और मारपीट शुरू हो गई। स्याही फेंकने वाले सूर्यभान का भी कहना है कि विनय शुक्ला ने पार्टी में मनमानी मचा रखी है। उसने स्याही राउत का ध्यान खींचने के लिए फेंकी थी। उनके निशाने पर विनय शुक्ला ही थे। वहीं, खुद को राज्य प्रमुख बताने वाले अनिल सिंह का दावा है कि स्याही नहीं फेंकी गई थी लेकिन मारपीट हुई थी।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी पर बड़ा आरोप- 'EVM के कीचड़ में खिला कमल'

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse