पंजाब: सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से दाखि‍ल किया नामांकन, अमरिंदर और भगवंत मान ने भी भरा पर्चा

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

कांग्रेस में शामिल होने के बाद सिद्धू ने बीजेपी को कैकेयी और कांग्रेस को कौशल्या बताया था। राज्य में कांग्रेस के लिए प्रचार शुरू करने से पहले नवजोत सिंह सिद्धू बोले कि उनकी लड़ाई बादलों से है क्योंकि उन्होंने पंजाब के हितों को ताक पर रखा लेकिन पंजाब के लिए कुछ नहीं किया। सिद्धू बोले कि बादलों ने सिर्फ सत्ता का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया जिससे जनता काफी परेशान हैं। सिद्धू ने कहा कि उनका सबसे बड़ा लक्ष्य पंजाब को बादलों से छुटकारा दिलवाना है। उन्होंने कहा कि पंजाबी के हितों में बात करने और पंजाबीयत की रक्षा के लिए वह कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  गाजियाबाद से हुई लापता हिमाचल में मिली, लेकिन बयान सुनकर पुलिस भी रह गई दंग

 

पंजाब और गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का आज यानि कि बुधवार को आखिरी दिन है। उम्मीदवार नामांकन आज दोपहर 3 बजे तक भर सकते हैं। दोनों राज्यों में नामांकन पत्रों की जांच 19 जनवरी को होगी। उम्मीदवार 21 जनवरी तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इन दोनों राज्य में 4 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 11 मार्च को होगी।

इसे भी पढ़िए :  होली पर हुड़दंग करते BJP नेता को कोतवाल ने जड़ा थप्पड़, कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क पर किया हंगामा
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse