पत्नी के साथ बीजेपी से विदा हुए नवजोत सिंह सिद्धू

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

सिद्धू ने 18 जुलाई को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसी साल 28 अप्रैल को सिद्धू ने राज्यसभा में मनोनीत सदस्य के रूप में शपथ ली थी लेकिन संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन उच्च सदन की कार्यवाही के दौरान ही इस्तीफा देकर उन्होंने सियासी जगत में हलचल मचा दी थी। बताया जा रहा था कि सिद्धू पंजाब की अकाली दल सरकार से काफी नाराज चल रहे थे और पार्टी में उनकी इस बारे में कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू, चुनाव लड़ने पर हुई चर्चा

सिद्धू की नई पार्टी बनाने पर पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि सिद्धू के मन में पंजाब की सेवा का कोई भाव नहीं है वो किसी भी तरह सत्ता हासिल करना चाहते हैं। बादल ने कहा कि जो सिद्धू पत्नी समेत कुछ दिन पहले तक आप के गीत गा रहे थे वही अब उनकी खिलाफत कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में बीजेपी नेता ने फेल किया अमित शाह का फॉर्मूला, पूरी खबर पढ़कर चौंक जाएंगे आप

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse