इस गांव के हर घर में है एक खिलाड़ी

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

अपने पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्यो के बारे में यादव बताते हैं कि घरेलू नल कनेक्शन के जरिए गांव के 250 घरों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंच रहा है। सी.सी. रोड बन जाने से गांव की गलियां अब धूल और कीचड़ से मुक्त हो गई हैं। दस लाख रुपये की लागत से हाईस्कूल में बाउंड्रीवॉल का निर्माण भी कराया गया है। सुखित यादव ने बताया कि गांव के बच्चों में खेलों के प्रति गहरे रुझान को देखते हुए यहां मिनी स्टेडियम की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसके बन जाने से गांव के बच्चों और युवाओं की एक बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है। करीब चार एकड़ क्षेत्र में फैले इस स्टेडियम में अब अनेक खेल आयोजनों के साथ ही गांव के खिलाड़ी बिना किसी व्यवधान के अभ्यास कर सकेंगे।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में पराठे के लिए हत्या, एमबीए छात्र को चाकू से गोदा
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse