आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद सुच्चा सिंह ने बनाई ‘अपना पंजाब पार्टी’

0
छोटेपुर
फोटो- ANI

आम आदमी पार्टी से औपचारिक रूप से इस्तीफा देने के बाद सुच्चा सिंह छोटेपुर ने पंजाब में आज अपनी नई पार्टी का एलान किया है। छोटेपुर ने अपनी नई पार्टी का नाम अपना पंजाब पार्टी रखा है। पार्टी के नाम के साथ ही सुच्चा सिंह ने अपनी पार्टी का झंड़ा भी लॉन्च किया।

इसे भी पढ़िए :  गुजरात विधानसभा चुनाव में हाथ अजमा सकती है, आम आदमी पार्टी

नई पार्टी के गठन को लेकर छोटेपुर ने राज्य स्तर पर पार्टी के पंजीकरण को लेकर संबंधित कार्रवाई पूरी कर ली है। पार्टी का संविधान तैयार है। राज्य कार्यकारिणी भी तैयार कर ली गई है। संभावना है कि पार्टी का एलान करने के बाद वे एक माह के अंदर इसका पंजीकरण करवा सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  केजरीवाल ने लगाए पीएम मोदी पर गंभीर आरोप, दोस्तों की कर रहे मदद, देखें वीडियो

गौरतलब है कि सुच्चा सिंह छोटेपुर को पंजाब में टिकट बंटवारे में धांधली का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी के संयोजक पद से हटा दिया गया था। इसके बाद सुच्चा सिंह छोटेपुर ने शुक्रवार को आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

इसे भी पढ़िए :  EVM पर घमासान! बीएसपी, सपा, कांग्रेस और आप पार्टी ने की बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग