राज ठाकरे का भाजपा पर हमला, कहा: शिवाजी के स्मारक के लिए पैसा कहां से आएगा?

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

उन्होंने कहा, ‘यह पैसा कहां से आएगा? क्या उनके पास इस परियोजना के लिए पैसा है? अतीत में वे ऐसी ही घोषणाएं कर चुके हैं जिनके लिए कभी धन नहीं मिल सका।’

इसे भी पढ़िए :  असम में 4.7 तीव्रता का आया भूकंप का झटका

उन्होंने कहा कि बजाए इसके, इस पैसे का इस्तेमाल महाराष्ट्र में विभिन्न जगहों पर मौजूद किलों और महलों के रखरखाव और विकास पर किया जाए। जिनमें से कई छत्रपति शिवाजी महाराज के समय के हैं। एमएनएस यह मांग लंबे समय से करती रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ऐसी घोषणाएं करते रहते हैं, जिसमें कभी पैसा नहीं आता। उन्होंने कहा कि अब तक न जाने कितने स्मारक बन चुके हैं लेकिन ‘शिवशाही’ आज तक नहीं आई। उन्होंने इस मामले को राज्य में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव से पहले का राजनीतिक स्टंट बताया।

इसे भी पढ़िए :  एक तरफा प्यार में सनकी प्रेमी ने ली युवती की जान
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse