Galaxy Note 7 के बाद अब एप्पल के iPhone7 में भी लगी आग

0
Galaxy Note 7

साउथ कोरियन टेक्नॉलोजी कंपनी सैमसंग का अबतक का सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन Galaxy Note 7 फटने की वजह से बंद हो चुका है। अब खबर ये आ रह है कि हाल ही में लॉन्च हुआ एप्पल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 7 में भी आग लग गई है।

ऑस्ट्रेलिया के साउथ कोस्ट में रहने वाले शख्स मैट जोन्स ने जली हुई कार की फूटेज शेयर की है जिसमें कथित तौर पर iPhone 7 की वजह से आग लगी थी।

इसे भी पढ़िए :  आज लॉन्च होगा एपल iPhone8

रिपोर्ट्स के मुताबिक वो अपना iPhone 7 कुछ कपड़ों के साथ कार को बीच के पास पार्क करके समुद्र में सर्फिंग करने गए थे। जब वो वापस आए तो उन्होंने कार से धुआं निकलते हुए देखा। उनके मुताबिक आग लगने की वजह से कार का अंदरूनी हिस्सा भी जल गया।

इसे भी पढ़िए :  भारत में लॉन्च हुआ Nokia 3, Nokia 6, Nokia 5, जानें इनके फीचर्स और कीमत,

न्यूज 7 को जॉन ने बताया है, ‘ कार में रखे पैंट के अंदर से राख निकली और जैसे ही मैने अपने कपड़ों से फोन निकाला तो वो अंदर पूरी तरह से पिघला हुआ था।’ उन्होंने कहा है कि iPhone 7 बस एक हफ्ते ही पुराना था।

वहां के लोकल न्यूज चैनल 7 न्यूज के मुताबिक एप्पल को इस घटान की जानकारी है और कंपनी इस मामले की जांच करेगी। जांच में यह देखा जाएगा कि क्या उस iPhone 7 में कोई खराबी थी या नहीं।

इसे भी पढ़िए :  वेश्यालयों में लड़कियों की जगह लेंगे रोबॉट

बड़ा सवाल यह है कि क्या मोबाइल कंपनियां इतने स्मार्टफोन फटने के बाद इससे बचने के लिए कोई कड़े कदम उठाती हैं या सिर्फ ज्यादा बैकअप वाली बैटरियां ही लॉन्च करेंगी।