किस ATM में है पैसा जानें इन ऐप्स के जरिए

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

Walnut – यह एक ऐप है जिसके जरिए उन एटीएम का पताया लगाया जा सकता है जो काम कर रहे हों। इसके अलावा इसमें कई फीचर्स हैं जिसके जरिए आप रियल टाइम एटीएम में कैश की उपलब्धता के बारे में दूसरे को भी बता सकते हैं। इसके अलावा इसके जरिए आप अपने खर्चे का हिसाब भी रख सकते हैं। इस ऐप की एक वेबसाइट भी है atmsearch.in इसके जरिए भी कैश वाले एटीएम के बारे में पता लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  कभी सोचा है कि यूजर की मौत के बाद फ़ेसबुक अकाउंट का क्या होता है? सच्चाई आपको हैरान कर देगी

locATM – जैसा नाम वैसा काम। सोशल मीडिया साइड रेडिट के एक यूजर ने इस ऐप को बनाया है जिसे यूज करना काफी आसान है। यह क्राउड सोर्स्ड ऐप है और इसमें लोगों को बताने का ऑप्शन मिलता है कि किस एटीएम में कैश है ताकि दूसरे इससे फायदा उठा सकें।

Cashnocash – यह काफी की वेबसाइट है। इसकी खासियत यह है कि इसका यूजर इंटरफेस काफी आसान है। आपको करना बस इतना है कि अपने इलाके पिन कोड यहां दिए गए सर्च बॉक्स में दर्ज करना है। इसके बाद आपको उस इलाके के एटीएम की लिस्ट मिलेगी। यहां आपको यह भी दिखाया जाएगा कि किस एटीएम में कैश है और कौन से एटीएम खराब हैं।

इसे भी पढ़िए :  जेन्टिलमैन बनकर एटीएम उड़ाने वाले चार शातिर गिरफ्तार

CMS ATM Finder–  इसके बारे में हमने आपको पहले भी बताया है। एक बार फिर से बता दें कि CMS कंपनी भारत के 55 हजार एटीएम को मैनेज करती है। इसलिए इसकी वेबसाइट पर जाकर आप अपनी लोकेशन एंटर करके जानकारी हासिल कर सकते हैं। चूंकि ये कंपनी 55 हजार एटीएम को मैनेज करती है, इसलिए इसमें जानकारी भी लिमिटेड है।

इसे भी पढ़िए :  BSNL का रिलायंस जिओ से बड़ा ऑफर, एक रुपए से भी कम में मिलेगा 1जीबी डेटा

सोशल मीडिया के जरिए- फेसबुक या ट्विटर का सहारा लेना होगा। सोशल मीडिया के जरिए आप हैशटैग working atms, atm with cash और Atms near you सर्च करें। इन हैशटैग पर लोग एटीएम में कैश होने की जानकारी रियल टाइम अपडेट कर रहे हैं।

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse