क्यों लाइको मोबाइल पर आया लाखों भारतीयों का दिल?

0

नई दिल्ली। चीनी मोबाइल कंपनी लइको ने सुपरफोन और अपने सुपरटेनमेंट कार्यक्रम को मिलाकर देश में एक नया मॉडल तैयार किया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि लइको देश की एक मात्र कंपनी है, जिसने सुपरफोन कंटेंट सदस्यता मॉडल के क्षेत्र में कदम रखा है और स्मार्टफोन उद्योग में प्रतिस्पर्धा को एक नई स्तर पर ले गई है।

इसे भी पढ़िए :  इतिहास रचने को तैयार इसरो, एक साथ 20 उपग्रहों को करेगा लॉन्च

बयान में कहा गया है कि यह ग्राहकों के लिए लइको के साथ अधिकाधिक जुड़ाव और इसके उत्पाद एवं सेवाओं के जरिए लइको के परितंत्र का हिस्सा बनने के लिए एक प्राथमिक चैनल के रूप में काम करेगा। लइको का परितंत्र एक विशिष्ट मॉडल है, जहां कंटेंट को मोबाइल, टैबलेट, कंप्यूटर, स्मार्ट टीवी, सिनेमा और ऑटो में देखा, सिंक्रोनाइज्ड और शेयर किया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  आगरा में जली 'चाइनीज़ सामान' की होली

कंपनी 2016 के अंत तक देश के 10 शहरों में इन-हाउस कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क्स (सीडीएन) स्थापना करने की प्रक्रिया में है। कंपनी क्लाउड अवसंरचना स्थापित करने पर भी एक करोड़ डॉलर से अधिक निवेश करेगी। सीडीएन कंटेंट के तेज वितरण में मदद करेगा।

इसे भी पढ़िए :  इसरो ने दिलाई भारत को बड़ी कामयाबी : 'एडवांस्ड टेक्नोलॉजी व्हीकल' का सफल परीक्षण

लइको के नए सुपरफोन एलई2 और एलईमैक्स2 के देश में पहले फ्लैश सेल के लिए एक लाख से अधिक पंजीकरण मिल चुके हैं। फ्लैश सेल 28 जून को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और लेमॉल पर होगा। लेमॉल लइको द्वारा हाल में ही लांच किया गया ई-कॉमर्स वेबसाइट है।