बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) इतिहास रचने जा रहा है। दरअसल इसरो सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 20 उपग्रहों एक साथ लॉन्च करने जा रहा है। 22 जून को एकल मिशन के तहत इनकी एक साथ लॉन्चिंग की जाएगी। सोमवार सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर ऐतिहासिक प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुरू हुई। मिशन तैयारी समीक्षा समिति और लॉन्च अधिकरण बोर्ड की बैठक में काउंटडाउन को मंजूरी दी गई। इन उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल पीएसएलवी-सी34 का इस्तेमाल किया जाएगा।