सूरज का रहस्य अब जल्द ही होगा उजागर, नासा ने कर ली है तैयारी

0
सूरज

वॉशिंगटन : नासा सूरज पर भेजे जाने वाले अपने पहले मिशन के बारे में एक बड़ी घोषणा करने जा रहा है। इस मिशन में नासा का यान सूर्य को छूकर आएगा। सूरज के लिए भेजा जाने वाला नासा का यह पहला मिशन होगा। नासा एक अंतरिक्षयान को सूरज के इतने करीब भेजना चाहता है, जितने करीब पहले कभी कोई नहीं गया। वहां पर अंतरिक्षयान को न केवल बेहद ऊंचे तापमान, बल्कि उच्च रेडियोधर्मिता का भी सामना करना होगा।

इसे भी पढ़िए :  इराक की राजधानी बगदाद के एक अस्पताल में लगी आग, 12 नवजात शिशुओं की मौत

बुधवार को एक कार्यक्रम में नासा अपने इस सोलर प्रोब प्लस मिशन से जुड़ी अहम घोषणाएं करने जा रहा है। इसे नासा टेलिविजन और एजेंसी की वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। यह स्पेसक्राफ्ट 2018 की गर्मियों में सूरज के लिए रवाना होगा। इस मिशन का मकसद सूरज से जुड़ी जानकारियां जमा करना है। सूरज का सबसे बाहरी हिस्सा ‘कोरोना’ किस तरह गर्म होता है और इसके पीछे की प्रक्रिया है, इस बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  Airtel चला जियो के राह पर, अपने यूजर्स को फ्री में दे रहा 60GB डेटा

सूर्य की बाहरी कक्षा इसकी सतह के मुकाबले सैकड़ों गुना ज्यादा गर्म होती है। इसका तापमान 5 लाख डिग्री सेल्सियस या इससे भी ज्यादा हो सकता है। नासा का अंतरिक्षयान सूर्य की कक्षा के करीब 40 लाख मील के घेरे में प्रवेश करेगा। इस यान को जितने तापमान और रेडियोधर्मिता का सामना करना होगा, उतना पहले कभी किसी यान को नहीं करना पड़ा है। यह यान सूर्य के बाहरी वातावरण का अध्ययन करेगा और सूर्य की भौतिकी क्या है व यह किस तरीके से काम करता है, इस तरह के दशकों पुराने सवालों पर से पर्दा उठाएगा।

इसे भी पढ़िए :  व्हॉट्सऐप लाया ट्विटर जैसा फीचर, क्या आपने देखा ?