व्हाट्सएप फेसबुक से शेयर करेगा आपका मोबाइल नंबर

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। मैसेंजिंग सेवा व्हाट्सएप ने अपनी वैश्विक निजता नीति में बदलाव किया है, जिसके तहत वह अब अपने उपयोक्ताओं के फोन नंबर अपनी पैतृक कंपनी फेसबुक को उपलब्ध कराएगी। व्हाट्सएप के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि इस कदम से जहां फेसबुक को अपने मंच पर और लक्षित विज्ञापन देने में मदद मिलेगी, वहीं व्हाट्सएप ‘विज्ञापन रहित’ बना रहेगा। उन्होंने कहा कि फेसबुक ने 2014 में व्हाट्सएप का अधिग्रहण कर लिया था। उसके बाद से उसने अपनी निजता नीति में पहली बार बदलाव किया है।

इसे भी पढ़िए :  चश्मे में कैमरा लगा कर डॉक्टर ने बनाया ऑपरेशन का वीडियो - कमजोर दिलवाले ना देखें

निजता अधिकार की वकालत करने वाले कार्यकर्ताओं ने इस बात पर चिंता जताई है कि फेसबुक डेटा के लिए व्हाट्सएप उपयोक्ताओं के एकाउंट में तांकझांक करेगी। हालांकि दोनों कंपनियों का कहना है कि व्हाट्सएप एक अलग यानी स्वतंत्र कंपनी के रूप में परिचालन करेगी और उसके उपयोक्ताओं के डेटा, उनकी सहमति के बिना आपस में साझा नहीं किए जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  अब इन ‘जियो यूजर्स’ को मिलेगा 25GB एक्सट्रा 4G डेटा

व्हाट्सएप के दुनिया भर में एक अरब से अधिक उपयोक्ता हैं, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा भारत से आता है। प्रवक्ता ने कहा कि व्हाट्सएप अपने उपयोक्ताओं के मोबाइल नंबर व डिवाइस यानी मोबाइल आदि की जानकारी फेसबुक के साथ साझी करेगी।

इसे भी पढ़िए :  BSNL का रिलायंस जिओ से बड़ा ऑफर, एक रुपए से भी कम में मिलेगा 1जीबी डेटा