लव-जिहाद के नाम पर मुस्लिम युवक की पिटाई!

0
मुसलमान
प्रतिकात्मक तस्वीर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश में लड़कियों की सुरक्षा की मनचलों पर लगाम लगाने की दृष्टि से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से शुरू की गई एंटी-रोमियो स्कैवड का एक अलग ही मामला सामने आया है। मेरठ में मंगलवार (11 अप्रैल) को कथित एंटी-रोमियो ने 25 वर्षीय मोहम्मद वसीम को घर में घुसकर पिटाई की। वसीम ने आरोप लगाया है कि उसे RSS के स्थानीय लोगों ने मुसलमान होने का कारण मारा है। जबकि पुलिस का कहना है कि उसे महिला के साथ छेड़छाड़ करने की वजह से और सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकत करने के लिए धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  हिंदू महिला से प्यार करने पर मुस्लिम युवक को पेड़ से बांधकर घंटों पीटा, हुई मौत

 

बुधवार को इस सिलसिले में कई मीडिया में कई खबरें चलीं हिन्दू युवा वहिनी के लोगों द्वारा युवक पर हमला करने की बात कही गई है। खबरों के मुताबिक हिन्दू युवा वाहिनी के लोगों युवक के किराए के कमरे पर धावा बोला जहां वो कथित रूप से एक हिन्दू युवती के साथ था। रिर्पोटों के मुताबिक इन लोगों का कहना है कि यह लव-जिहाद का मामला है औऱ युवक युवती का धर्म परिवर्तन करवाना चाहता था। वहीं वसीम इस पूरे घटनाक्रम से इनकार करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में नक्सली हमला, 1 जवान शहीद, 19 घायल

 

वसीम ने बताया, “मैं शास्त्रीनगर अपना सामान लेने आया था क्योंकि मैं वो कमरा छोड़ चुका हूं। अचानक ही कुछ लोग मेरा नाम पूछते हुए आए। ज्यों ही मैंने अपना नाम मोहम्मद वसीम बताया उन्होंने मुझे मारना शुरू कर दिया और मुझ पर महिलाओं के शोषण का आरोप लगाने लगे….पहले 8-10 लोग थे बाद में 20 और लोग आ गए। जब पुलिस आई तभी उन्होंने मुझे जाने दिया।” वसीम ने इंडियन एक्सप्रेस से बुधवार को जमानत पर रिहा होने के बाद बात की।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी विधायक के विवादित बोल, 'ज्यादा शादियों की वजह से होते हैं ट्रिपल तलाक'

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse