यूपी इलेक्शन: बाप-बेटे की रात पर बीजेपी का तंज, देखिए अखबारों में क्या दिया विज्ञापन

0
यूपी

लखनऊ : यूपी में चुनावी महासमर ने तेजी पकड़ ली है। सभी राजनीतिक दल चुनावी वादों से लेकर विरोधी पार्टियों पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। इसी बीच सूबे में भारतीय जनता पार्टी भी विधानसभा चुनाव पूरे दमखम से लड़ रही है। वह 15 वर्षों के अपने वनवास को खत्म करने के इरादे से हर स्तर पर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में उसने रविवार को उत्तर प्रदेश की तीन प्रमुख अखबारों के मुखपृष्ठ पर विज्ञापन दिया है।

इसे भी पढ़िए :  2,000 मस्जिदों और मदरसों पर है यूपी पुलिस की कड़ी नजर, पढ़ें- क्यों?
अखबार में दिया गया बीजेपी का विज्ञापन

इस विज्ञापन के जरिए बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के भीतर ही चल रहे ‘दंगल’ को अपने पक्ष में भुनाने की कोशिश की है। पार्टी ने अखिलेश-मुलायम के बीच मतभेदों के मद्देनजर दिए गए इस विज्ञापन में सूबे की जनता तक यह संदेश देने की कोशिश की है कि ये दोनों लोग ‘ड्रामा’ कर रहे हैं। विज्ञापन में एक मायूस शख्स का चेहरा दिखाया गया है और इसपर नारा लिखा है – ‘बाप-बेटे के ड्रामे हजार, नहीं चाहिए ऐसी सरकार।’ इसके साथ ही बीजेपी ने अपने लोकप्रिय गीत की लाइन ‘परिवर्तन लाएंगे, कमल खिलाएंगे’ भी इसपर लिखवाई है।

इसे भी पढ़िए :  अमित शाह बोले- यूपी और उत्तराखंड में आजादी के बाद का सबसे बड़ा विजय

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी अपने कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर चुकी हैं। जबकि बीजेपी आज आज अपने कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर सकती है, वहीं कांग्रेस गठबंधन का रास्ता खोज रही है।

इसे भी पढ़िए :  भाजपा ने यूपी के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, आडवाणी, विनय कटियार और वरुण गांधी को जगह नहीं

नारों की बात करें तो इसबार बीजेपी ने लोकसभा चुनावों की तर्ज पर ‘अबकी बार, भाजपा सरकार’ से वोटर्स का दिल जीतने की कोशिश की है। लोकसभा चुनाव की ही तरह इसबार भी बीजेपी सूबे में पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे को ही सामने रखकर चुनाव लड़ रही है।