अखिलेश का पीएम पर निशाना, कहा- सबसे बड़े नकल माफिया के साथ मंच साझा करते हैं मोदी

0
गाजीपुर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने गाजीपुर जिले के सैदपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे बड़े नकल माफिया के साथ मंच साझा करते हैं। अखिलेश यादव का इशारा बीजेपी सांसद बृजभूषण की ओर था। उन्होंने कहा, ” पीएम मोदी यूपी में नकल होने की बात करते हैं। उस समय जब वो कह रहे थे तब सबसे बड़ा नकल माफिया उनके साथ खड़ा था। हम तो यह पूछना चाहते हैं कि जब ओबामा जी भारत आए थे तब उन्होंने वो महंगा सूट कहां से नकल करके खरीदा था।”

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी ने तोड़ा कानून, 200 कांग्रेसियों पर दर्ज हुई एफ़आईआर

भाजपा पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा, “बीजेपी वालों के पास हमारी डायल 100 जैसी कौन सी सेवा है। समाजवादी पार्टी ने सैदपुर में जो पुल बनाया है बीजेपी वालों ने कौन सा पुल गाजीपुर में बनाया है। हमनें 55 लाख महिलाओं के पेंशन दी है, आगे सभी महिलाओं पेंशन को देने का लक्ष्य है। बीजेपी सरकार अपने केंद्र की तीन साल का हिसाब दें, हम पांच साल का हिसाब देने के लिए तैयार हैं।”

इसे भी पढ़िए :  खून की दलाली मामला: राहुल पर बरसें केजरीवाल, कहा- मोदी का साथ दो

अगले पेज पर देखें वीडियो 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse