यूपी में अधिकारियों को मिला फरमान, टाइम पर ऑफिस आएं वर्ना….

0
यूपी

लखनऊ : यूपी में नई सरकार का गठन से पहले सरकारी महकमे में भी खलबली का मौहाल है। बताया जा रहा है यूपी के चीफ सेक्रेटरी राहुल भटनागर ने सभी सरकारी विभागों के प्रमुख सचिवों और सभी विभागों के प्रमुखों को चिट्ठी लिखी है कि नई सरकार की नीतियों का अनुपालन ठीक से करना है।

इसे भी पढ़िए :  अंबेडकर जयंती पर योगी ने ऐसा एलान किया जिसे सुनकर सभी सरकारी कर्मचारी मायूस हो गए

20 मार्च से हर कोई टाइम से आएं और अपनी जिम्मेदारियों का सही तरह से निर्वहन करें। सभी अफसर अपने विभागों के लोगों को यह जानकारी दे दें। इसमें किसी तरह की ढील होने पर एक्शन लिया जाएगा। गौरतलब है कि यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में बीजेपी की सत्ता में वापसी लंबे समय के बाद हुई है।

हालांकि विधायक दल की बैठक लोक भवन में होगी केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव मुख्यमंत्री निर्वाचित करने के लिए बैठक में मौजूद होंगे। राज्यपाल राम नाइक ने लखनऊ में बयान जारी कर कहा है कि यूपी के नए मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के सहयोगियों के साथ 19 मार्च को शाम 5 बजे कांशीराम स्मृति उपवन में शपथ लेंगे।

इसे भी पढ़िए :  भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सख्त, फर्जी राशनकार्ड वालों से रिकवरी, भू-माफियाओं के खिलाफ टास्क फोर्स