आज से शुरू हो रही है समाजवादी की प्रचार यात्रा, चुनावी रथ पर सवार होंगे सीएम अखिलेश

1
चुनावी रथ

यूपी के सीएम अखिलेश यादव की बहुप्रचारित रथ यात्रा गुरुवार यानी आज से शुरू हो रही है। अपने पिता और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह की मौजूदगी में आज सीएम अखिलेश अपने चुनावी रथ पर सवार होकर प्रचार यात्रा पर रवाना होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुलायम सिंह पार्टी के अन्य नेताओं के साथ रथ को हरी झंडी दिखाएंगे। वहीं, उनके चाचा सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री की विकास रथ यात्रा में शिरकत करने को लेकर अब तक अपना इरादा स्पष्ट नहीं किया है।

2017 में होने जा रहे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनता की नब्ज टटोलेंगे। पार्टी के मुताबिक रथ यात्रा की पूरी तैयारी हो चुकी है। वहीं प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रथ यात्रा पहले दिन लखनऊ से उन्नाव के लिए निकलेगी।

इसे भी पढ़िए :  सपा नेता के घर तमंचे पर अश्लील डिस्को, जमकर नाचीं बार बालाएं, देखें वीडियो

रथ पर मुख्यमंत्री अखिलेश के साथ उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बड़ी तस्वीर लगी हुई है, लेकिन उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव की तस्वीर गायब है। इससे देश के सबसे बड़े सियासी कुनबे समाजवादी परिवार में छिड़ी महाभारत एक बार फिर सामने आ गई है।

लामार्टिनियर मैदान से शुरू होने वाली उनकी ‘विकास से विजय की ओर’ रथयात्रा लखनऊ व उन्नाव के छह विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। लगभग 115 किलोमीटर की इस यात्रा में वह 12 स्थानों पर लोगों को संबोधित करेंगे। 16 स्थानों पर स्वागत होगा। यात्रा के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ वापस आ जाएंगे। दूसरे चरण की यात्रा सात नवंबर से शुरू होगी। पांच साल के बाद अखिलेश यादव एक बार फिर रथ यात्री होंगे। अखिलेश इस बार मुख्यमंत्री के रूप में जनता से मुखातिब होंगे और अपने काम के साथ भविष्य की उम्मीदों का खाका खींचकर समर्थन हासिल करने का प्रयास करेंगे।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अंडरवर्ल्‍ड के कुख्‍यात गुर्गे खान मुबारक को किया गिरफ्तार

अगले स्लाइड में पढ़ें – कहां कहां जाएगा सीएम का चुनावी रथ ?

यात्रा के पहले दिन कहां रुकना है, कहां लोगों को संबोधित करना है, यह सब खुद अखिलेश ने निर्धारित किया है। जिन रास्तों से उनका रथ गुजरना है, उनमें लखनऊ जिले की कैन्ट, लखनऊ (पूर्वी) और सरोजनीनगर विधानसभा का क्षेत्र पड़ेगा। इसके अलावा उन्नाव में मोहान विधानसभा, पुरवा और उन्नाव सदर का विधानसभा क्षेत्र पड़ेगा।

इसे भी पढ़िए :  सत्ता वापिस लौटी तो नहीं करूंगी ये काम : मायावती

अगर मार्ग में आंशिक बदलाव हुआ तो भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांव भी मार्ग में आएंगे, मगर यह अभी सिर्फ संभावित ही है। यात्रा के समन्वय का जिम्मा जनेश्वर मिश्र लोहिया के लोग ट्रस्ट के सदस्य सचिव एसआरएस यादव को सौंपा गया है।