‘बहन जी सम्पत्ति पार्टी’ का माया ने दिया जवाब, कहा नरेंद्र दामोदरदास मोदी मतलब ‘निगेटिव दलित मैन’

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

उन्होंने कहा, ‘सरकार बनने पर बीजेपी, RSS के अजेंडे के तहत काम करेगी। आरक्षण को खत्म करेगी या प्रभावहीन बनाएगी। रोहित वेमुला कांड और गुजरात का उना कांड को भूलिए मत। अभी तक के संकेत के अनुसार बीएसपी सरकार बनने जा रही है। तीसरे चरण के बाद मोदी दुखी हैं और अनाप शनाप बोले जा रहे हैं। बिहार से भी बुरा हाल, सभी नेताओं के चेहरे लटक गए।’

इसे भी पढ़िए :  जेल में बंद यूपी के बाहुबली अतीक अहमद की जमानत याचिका खारिज

मायावती ने कहा कि बीजेपी तीन तलाक और कॉमन सिविल कोड को लेकर रवैया चिंताजनक। आतंकवाद के नाम पर उनका मुस्लिम युवकों से सौतेला व्यवहार रहा है। 1992 में भी RSS अजेंडे की वजह से सरकार गिरी थी। बीजेपी और एसपी मैनेज किए गए मीडिया, ओपिनियन पोल की मदद से लड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  एंटी रोमियो स्क्वॉड : भाई बहन को पकड़ने वाले पुलिसकर्मी सस्पेंड

इसके साथ ही माया ने समाजवादी पार्टी की सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा ‘सपा के भी बुरे दिन आने वाले हैं। सरकार बनने पर सपाई गुंडों को जेल में डाला जाएगा। किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। मेरी सरकार में गुंडों की असली जगह जेल में है। जिलों और योजनाओं के नाम को वापस से बदला जाएगा। पिछले कार्य़काल की जनकल्याणकारी योजनाएं शुरु की जाएंगी। यूपी में हर तरफ डर असुरक्षा का माहौल। एसपी दो खेमों में बंटी, दोनों एक दूसरे को हराने में जुटे हैं। प्रदेश के मुस्लिम सपा के बहकावे में न आएं।’

इसे भी पढ़िए :  यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर राज्यसभा में मायावती ने सपा पर बोला हमला
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse