चप्पल उतारने वाली तस्वीर पर मायावती की सफ़ाई, कहा ‘मेरा घर मंदिर की तरह है जो भी आएगा चप्पल उतार कर आएगा’

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर मायावती शनिवार को जमकर बरसीं। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष बसपा पर आपराधिक छवि के लोगों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हैं। पहले उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उनके व उनकी पार्टी के दामन पर कितने दाग हैं। शाह खुद कितने मामले में फंसे और किस तरह छूटे, इसे उन्हें देखना चाहिए। मायावती ने कहा कि जो जिस मानसिकता का आदमी होता है, वह वैसे ही प्रोत्साहन देता है। राम मंदिर निर्माण को लेकर शाह के बयान पर पूछे सवाल के जवाब में मायावती ने कहा कि शाह कोई नई बात नहीं कर रहे हैं। वह घुमा-फिराकर वही बात कर रहे हैं, जो करते आए हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि यह मामला सुप्रीमकोर्ट में है। जब तक वहां फ़ैसला नहीं होता, जनता और सुप्रीमकोर्ट इन्हें कोई गलत काम नहीं करने देगी।

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट पर योगी की नजर हुई टेढी, दस जिलों के डीएम करेंगे आगरा एक्सप्रेस वे की जांच
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse