सत्ता वापिस लौटी तो नहीं करूंगी ये काम : मायावती

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

मायावती

मायावती ने 2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगे, दादरी कांड का हवाला देते हुए सपा सरकार पर खराब कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने आज आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने उत्तरप्रदेश में गुंडाराज कायम कर दिया है और महिलाओं के खिलाफ बेइंतहा अत्याचार किए जा रहे हैं। एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी ने राज्य ने कोई विकास नहीं किया है। बहुत से अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है और राज्य में अपराध, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी चुनाव: दावों से उलट, बीजेपी ने दिए सबसे ज़्यादा आपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों को टिकट

भाजपा पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि केन्द्र में पार्टी के तीन साल के शासन में कोई विकास नहीं हुआ। कांग्रेस को भी आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपने 27 वर्ष के शासन और केन्द्र में 54 वर्ष के शासन के दौरान कुछ नहीं किया। मायावती ने आरोप लगाया, ‘‘सपा और भाजपा आरक्षण समाप्त करने की योजना बना रही हैं। मुजफ्फरनगर में दंगे सपा और भाजपा की मिलीभगत से हुए।’’

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश का 'नमक आंदोलन', यूपी के 10 जिलों में नमक बांटने की योजना, जानिए क्यों ?
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse