सत्ता वापिस लौटी तो नहीं करूंगी ये काम : मायावती

0
मायावती
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मुजफ्फरनगर में रैली के दौरान मायावती ने कहा है कि अगर वह दोबारा सत्ता में आई तो मूर्तियों का निर्माण नहीं करेंगी। उन्होंने कहा इस बार मेरी पूरी ताकत हर स्तर पर प्रदेश की जनता को सुरक्षित रखने और विकास में लगेगी। मेरी सरकार गरीबों को लैपटॉप-मोबाइल की जगह आर्थिक मदद देंगी।” वहीं मायावती ने जमकर तमाम विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के खिलाफ बोलते हुए कहा कि मुलायम ने पुत्र मोह में शिवपाल को अपमानित किया है।

इसे भी पढ़िए :  योगी का बढ़ा 'फैन क्लब', हिंदू युवा वाहिनी का सदस्य बनने को हर रोज 5000 लोग कर रहे आवेदन

उन्होंने आगे कहा “सपा के दोनों खेमे एक दूसरे को हराएंगे। ऐसी स्थिति में अल्‍पसंख्‍यक समाज के लोग अगर सपा के उम्‍मीदवारों को वोट देते हैं तो नुकसान होगा और बीजेपी को फायदा होगा। ऐसे में अल्‍पसंख्‍यक समाज को बीएसपी को वोट करना चाहिए।” वहीं मायावती ने बीजेपी की नोटबंदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सिर्फ हवा-हवाई वादे किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर राज्य में बीजेपी या सपा सत्ता में आती है, तो यूपी नरक बन जाएगा। उन्होंने कहा कि दंगे अचानक नहीं होते, बल्कि प्लैन किए जाते हैं और इन दंगों से आम आदमी का नुकसान होता है।

इसे भी पढ़िए :  राम जन्मभूमि के प्रमुख पुजारी का बड़ा बयान, जब मोदी राम मंदिर के निर्माण की देंगे गारंटी, तब ही करेंगे समर्थन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse