उत्तरप्रदेश चुनाव 2017- आखिर क्यों फंस गया कांग्रेस-सपा गठबंधन? जरूर पढ़ें

0
कांग्रेस

मिशन यूपी 2017 के तहत यूपी की सत्ता में काबिज होने के लिए सभी सियासी दल खूब पसीना बहा रहे हैं। जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। ऐसे में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन की खबरें तेज हो चुकी थीं। लेकिन ऐन मौके पर गठबंधव टूटने की कगार पर पहुंच गया। जी हां समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच प्रस्तावित गठबन्धन पर खतरा मंडरा रहा है। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने छोटे दलों से समझौते के संकेत दिये हैं। राजबब्बर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करने के बाद वहीं से दिल्ली वापस लौट गये। कांग्रेस ने दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की अचानक बैठक बुला ली। सपा से प्रस्तावित गठबन्धन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी के बड़े भाई ने खोले कई चौंकाने वाले राज, खबर पढ़ कर रह जाएंगे हैरान

सपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष किरणमंय नंदा ने आज कहा कि गठबंधन को लेकर कांग्रेस का रुख सकारात्‍मक नहीं है और कांग्रेस केवल 54 सीटों की हकदार है। नन्दा ने कहा कि इस हिसाब से कांग्रेस को 54 सीटें ही मिलनी चाहिए, लेकिन अगर वह गंभीरता से बातचीत करे तो उसे 25-30 सीटें और दी जा सकती है. सपा कांग्रेस को अधिकतम 85 सीटें दे सकती है। उनके इस बयान और सपा के पहले तीन चरणों के लिए 191 प्रत्‍याशियों के नाम जारी होने के बाद माना जा रहा है कि दोनों पक्षों में खटास बढ़ गई है। दरअसल माना जा रहा है कि सपा ने जिन प्रत्‍याशियों की सूची जारी की है, उनमें से सात सीटें पिछली बार कांग्रेस ने जीती थीं. उस पर भी सपा ने प्रत्‍याशी उतार दिए हैं. इसको लेकर भी दोनों पक्षों में नाराजगी बढ़ गई है। यह नाराजगी ऐसे वक्‍त में उभर कर आई है जब यह माना जा रहा था कि दोनों पार्टियां गठबंधन को तय मान चुकी हैं।

इसे भी पढ़िए :  शिवपाल बोले- सीएम से मेरा कोई लेना-देना नहीं, पिता का सम्मान करें अखिलेश

हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर है कि अभी भी दोनों पार्टियां गंठबंधन की पूरी कोशिश में हैं, ऐसे में बहुत मुमकिन है कि आने वाले कुछ दिनों में पार्टियां आपसी विवाद को सुलझाकर गठबंधन पर मुहर लगा दें। अगर सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन हुआ तो सपा ने जिन प्रत्याशियों की सूची जारी की है, उन नामों में बदलाव हो सकता है, और उनमें से कुछ सीटें कांग्रेस को दी जा सकता हैं।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: मुलायम ने कर दी अजीब मांग, कहा – ‘सात दिनों के लिए बैन हटाओ और महिलाओं को 5 लाख जमा करने की इजाजत दो, वो भी बिना किसी जांच के’