सपा की लिस्ट से कांग्रेस को झटका, अखिलेश के विरोध में लगे नारे – जो ना हुआ बाप का, वो क्या होगा आप का

0
कांग्रेस

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपनी दो लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट के सामने आने के बाद कांग्रेस-सपा का होने वाले गठबंधन फिर सस्पेंस बन गया है। दरअसल कांग्रेस केवल 54 सीटों की हकदार है। इसी के साथ लिस्ट में सपा ने कांग्रेस के 9 सीटिंग विधायकों के खिलाफ भी अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। जिसके चलते कहा जा रहा है कि गठबंधन को लेकर कांग्रेस का रुख सकारात्‍मक नहीं है। यह नाराजगी ऐसे वक्‍त में उभर कर आई है जब माना जा रहा था कि दोनों पार्टियां गठबंधन का औपचारिक रूप से ऐलान करने वाली हैं।

इसे भी पढ़िए :  चुनाव में हारे अखिलेश का अब घर में इम्तेहान, चाचा और पिता ने हार के लिए बताया जिम्मेदार

वहीं शुक्रवार को सपा की लिस्ट आने के बाद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर नई दिल्ली से लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। वहां पर कांग्रेस समर्थकों ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे बाजी की। समर्थकों ने सपा के खिलाफ भी नारेबाजी की। जनसत्ता की खबर के के मुताबिक, पार्टी दफ्तर में और उसके बाहर ‘राहुल तेरा अपमान नहीं सहेंगे’ के अलावा ‘जो ना हुआ बाप का…वो क्या होगा आप का’ जैसे नारे लग रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली सरकार के खिलाफ कांग्रेस मना रही भगोड़ा दिवस

हालांकि, बब्बर ने वहां मौजूद लोगों को शांत रहने के लिए कहा। राज बब्बर ने कहा कि गठबंधन पर आखिरी फैसला राहुल गांधी को ही लेना है समाजवादी पार्टी की लिस्ट पर बब्बर ने कहा कि सभी पार्टियों को अपनी लिस्ट जारी करने का अधिकार है।
गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार (20 जनवरी) को अपनी दो लिस्ट जारी कीं। कुल मिलाकर सपा ने अपने 208 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसमें से कई सीटें ऐसी हैं जहां पर कांग्रेस विजयी रही है और गठबंधन के ऐलान के बाद उसके उम्मीदवारों को टिकट मिलना था।

इसे भी पढ़िए :  'बेटी से बढ़कर वोट' वाले बयान पर शरद यादव ने दी सफाई