मुलायम कर रहे हैं एसपी के विरोध में प्रचार, पढ़िए किसका कर रहे हैं समर्थन

0
मुलायम
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इटावा : यूपी में बाप-बेटे की बीच जारी ‘शीत युद्ध’ एक बार फिर सबके सामने आ गया। एसपी संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने अपने भाई शिवपाल के लिए तो रैली की ही साथ ही आरएलडी के एक उम्मीदवार को भी जीतने का आशीर्वाद दे दिया। अपने भाषण में मुलायम ने सीएम अखिलेश यादव का जिक्र नहीं किया। यही नहीं मंच में शिवपाल के अलावा कोई भी एसपी उम्मीदवार मौजूद नहीं था।

इसे भी पढ़िए :  पार्टी से बाहर होने पर उदयवीर सिंह बोले, 'मुख्‍यमंत्री के साथ हूं और उन्‍हीं के साथ रहूंगा'

एसपी छोड़ आरएलडी का दामन थामने वाले आशीष राजपूत इटावा सदर से उम्मीदवार हैं। आशीष ने जब मंच पर पहुंच मुलायम सिंह के पैर छू अभिवादन किया तो मुलायम ने भीड़ की तरह हाथ हिलाते हुए आशीष को अपने समर्थन का इशारा जनता को किया। आशीष की सीधे टक्कर एसपी के उम्मीदवार कुलदीप गुप्ता से है। मंच पर अखिलेश यादव द्वारा खड़े किए गए कोई भी प्रत्याशी नहीं थे।

इसे भी पढ़िए :  बीजेपी विधायक गए थे वोट मांगने.... बदले में गांववालों ने दिए लात-घूंसे, चप्पल और जूते!

मुलायम ने अपने भाषण में कहा कि प्रदेश का यह चुनाव उनके और शिवपाल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने भाषण के दौरान न तो अपने सीएम अखिलेश यादव का और न ही सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ रही कांग्रेस का नाम लिया। साथ ही उन्होंने किसी भी विपक्षी दल या नेता की आलोचना भी नहीं की।

इसे भी पढ़िए :  बेटे का चालान कटने पर भड़के बीजेपी नेता, पुलिस चौकी तुड़वाने की दी धमकी

अगले पेज पर देखिए- अखिलेश और मुलायम के झगड़े का वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse