अखिलेश की रथ यात्रा के शुभारंभ पर मुलायम, शिवपाल भी दिखें साथ

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी में दोबारा अपनी सत्ता काबिज करने में लगे अखिलेश यादव ने यात्रा की शुरुआत से पहले कहा कि यह चुनाव देश की राजनीति को बदलने वाला चुनाव है। देखना होगा कि देश किसके हाथ में जा रही है। हमारी सरकार ने लगातार अच्छा काम किया और सारे चुनावी वादे पूरे किए। यूपी की जनता एक बार फिर इतिहास दोहारएगी और समाजवादी पार्टी को वोट देगी।

इसे भी पढ़िए :  'RLD से गठबंधन के लिए गिड़गिड़ाए थे मुलायम'

वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने यात्रा की शुरुआत में अपने भतीजे अखिलेश यादव को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “मैं अखिलेश यादव को शुभकामना देता हूं और उम्मीद जताता हूं कि समाजवादी पार्टी यूपी में दोबारा सरकार बनाएगी।” इसके साथ ही उन्होंने यूपी में बीजेपी को रोकने पर जोर देते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य है कि यूपी में बीजेपी की सरकार ना बनने पाए।”

इसे भी पढ़िए :  UP विधानसभा चुनाव: मुलायम ने जारी की 325 उम्मीदवारों की सूची, अखिलेश के करीबियों के कटे टिकट

अखिलेश की इस रथ यात्रा को ‘विकास से विजय तक यात्रा’ नाम दिया गया है। इस बीच शिवपाल की और से अखिलेश को ताज पहनाने के सैंकड़ों पोस्टर लगाए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  'यूपी चुनाव नतीजों के बाद पीएम मोदी चेक कराना पड़ेगा ब्लड प्रेशर'
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse