गोरखपुर में अमित शाह का रोड शो, योगी आदित्यनाथ भी साथ

0
अमित शाह
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहे यूपी चुनाव में गुरुवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में रोड शो कर रहे हैं। टाउन हॉल से शुरू हुआ यह रोड शो 6 किलोमीटर का सफर तय करते हुए शास्त्री चौराहे तक जाएगा। रोड शो में भारी संख्या में बीजेपा कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। गोरखपुर में छठे चरण के तहत 4 मार्च को वोट डाले जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  'गालिब उधारी पर चलते थे, इसलिए इस माहौल में उन्हें तकलीफ नहीं होती'- नजीब जंग

योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में हो रहे इस रोड शो में ‘अब परिवर्तन लाएंगे, यूपी में कमल खिलाएंगे’ गीत बजाया जा रहा है। खास बात यह है कि यह रोड शो मुस्लिम बहुत इलाकों से भी होकर गुजरने वाला है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। रोड शो के साथ चल रहे बीजेपी कार्यकर्ता मोदी-योगी के नारे लगा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली मेट्रो में चला सकते 500,1000 के नोट
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse