योगी ने बताया EVM का नया मतलब, आप भी पढ़िए

0
योगी

गोरखपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जो भी कानून के साथ खिलवाड़ करेगा उसके बख्शा नहीं जाएगा. ये ही नहीं, योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘कानून हाथ में लेने वाले और जिन लोगों को कानून व्यवस्था में विश्वास नहीं है वो यूपी छोड़ दें. उन्होंने कहा कि एक महीने के अंदर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधार दिया जाएगा.’

इसे भी पढ़िए :  राहुल-अखिलेश के रोड शो में एसपी-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प, पत्थरबाजी

‘EVM= EVERY VOTE MODI’
योगी आदित्यनाथ ने ईवीएम के मुद्दे पर केजरीवाल पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ‘जिन लोगों ने सवाल उठाए उन्हें जनता ने जवाब दे दिया है. उन्होंने कहा कि ईवीएम में कोई गड़बड़ी नहीं है.दिल्ली में एमसीडी चुनावों में जनता ने साबित कर दिया है कि EVM का मतलब है EVERY VOTE MODI’
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अक्टूबर 2018 तक बिजली देने का पूरा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि गांवों में 18 घंटे बिजली देने के लिए काम जारी है.

इसे भी पढ़िए :  गोरखपुर: कार दुर्घटना में केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा घायल, आईं मामूली चोटें