भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सख्त, फर्जी राशनकार्ड वालों से रिकवरी, भू-माफियाओं के खिलाफ टास्क फोर्स

0
योगी आदित्यनाथ
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार कड़े फैसले ले रहे हैं। वह देर रात तक अधिकारियों के साथ बैठक करते हैं, और फैसला लेते हैं। बुधवार देर रात सीएम योगी ने कुछ अहम फैसले लिये। इनमें फर्जी राशनकार्ड धारकों से रिकवरी और भू-माफियाओं के खिलाफ टास्क फोर्स का ऐलान बड़ा फैसला है।

इसे भी पढ़िए :  मिशन 2017: उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी और बीजेपी आज दिखाएंगे ताकत

बुधवार रात हुई बैठक में योगी आदित्यनाथ ने फैसला किया कि जिन परिवारों को गैस चूल्हा मिला है, उन लोगों को सरकारी मिट्टी का तेल नहीं मिलेगा। इसके साथ ही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को आधार कार्ड से जोड़ा जायेगा। वहीं भ्रष्टाचार रोकने के लिए सभी योजनाओं को ऑनलाइन किया जाएगा ताकि पारदर्शिता को बढ़ सके।

इसे भी पढ़िए :  ‘सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए यूपी में चुनाव नहीं लडेगी JDU’

योगी सरकार ने फैसला किया है कि अब तक फर्जी बीपीएल और राशन कार्ड से सस्ता राशन ले रहे लोगों से सरकार रिकवरी भी करेगी। वहीं गलत तरीके से लिये गये राशन की कीमत सरकार वापिस सरकारी खजाने में जमा करवायेगी।

इसे भी पढ़िए :  'कश्मीर में हिंसा रोकने में फेल हुई केन्द्र सरकार, संघ का एजेंडा थोपने में लगी' : मायावती
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse