योगी का फैसला: गावों को 18 घंटे और शहरो को 24 घंटे मिलेगी बिजली

0
योगी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

लखनऊ: यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार पूरे एक्शन में दिख रही है। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की दूसरी बैठक में कई बड़े-बड़े फैसले किए गए हैं। बिजली की आपूर्ति और किसानों की परेशानियों को लेकर कई बड़े फैसले किए गए। कैबिनेट की दूसरी बैठक के बाद योगी सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने सरकार के बड़े फैसलों को गिनाते हुए कहा कि सूबे में बिजली की सप्लाई को पूरी तरह से दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देहात इलाक़ों में 18 घंटे तक बिजली की सप्लाई की जाएगी, इसी तरह तहसीलों में 20 घंटे तक बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, वहीं ज़िला हेडक्वाटर में 24 घंटे बिजली मुहैया करने का फैसला किया गया। इसके साथ ही सूबे के अति पिछड़े इलाके बुंदेलखंड पर विशेष ध्यान देते हुए कहा कि पूरे इलाकों में 20 घंटे बिजली की सप्लाई की जाएगी। इसके साथ ही योगी सरकार ने ये भी कहा कि अक्टूबर 2018 तक पूरे सूबे में हर जगह 24 घंटे बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  सपा में चल रही रार पर शिवपाल यादव बोले, प्रोफेसर साहब लगे हुए तो एक साल से थे, लेकिन हम समझ नहीं पाए

कैबिनेट की पहली बैठक में जहां छोटे किसानों की कर्ज माफी का एलान किया गया, वहीं कैबिनेट की दूसरी बैठक में गन्ना किसानों के मसले पर खास ध्यान दिया गया। सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि 14 दिन में गन्नाे किसानों का मौजूदा भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही यह भी कहा कि पिछला भुगतान 120 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  3 साल बाद रायबरेली में एक साथ चुनाव प्रचार करेंगे राहुल-प्रियंका, एक दीदार के लिए सड़कों पर उमड़ी भीड़

अगले पेज पर जानिए- योगी सरकार के बड़े फैसले

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse