योगी ने दी मंत्रियों को नसीहत, कहा ‘अनर्गल और विवादास्पद बयानों से दूर रहिएगा’

0
योगी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

लखनऊ : अपने बयानों से अक्सर विवाद में आने वाले योगी आदित्यनाथ ने यूपी का सीएम बनते ही मंत्रियों को अनाप-शनाप बयान से दूर रहने को कहा है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को दो टूक कहा है कि वह किसी भी दशा में मीडिया में या किसी कार्यक्रम में बयानबाजी नहीं करेंगे। ऐसा करने पर सरकार व संगठन की ओर से कार्रवाई का निर्णय भी लिया जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  योगी सरकार का एलान, 'भैंस, ट्रैक्टर या फिर इंजन खरीदने के लिए लिया गया लोन नहीं होगा माफ'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो मंत्रियों श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थ नाथ सिंह को यूपी सरकार का प्रवक्ता नियुक्त किया है। ये दोनों नेता पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में मीडिया सेल के प्रभारी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट में लिये गए फैसलों का ब्योरा देने के लिए मंत्री श्रीकांत शर्मा व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को नामित किया गया है। अब ये लोग कैबिनेट बैठकों की नियमित जानकारी उपलब्ध करायेंगे।

इसे भी पढ़िए :  लैब जांच ने किया पुष्टि, उत्तर प्रदेश विधानसभा संदिग्ध पाउडर विस्फोटक नहीं

इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ऐक्शन में आ गए हैं। रविवार को उन्होंने अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य में सबका साथ, सबका विकास के अजेंडे के साथ काम करने का वादा दोहराया। योगी ने सभी मंत्रियों को 15 दिन के अंदर संपत्ति का ब्योरा देने का निर्देश दिया है।

इसे भी पढ़िए :  यूपी के राजभवन में लगी बाबा रामदेव की योग क्लास, CM योगी और राज्यपाल ने भी किया योगाभ्यास

अगले पेज पर पढ़िए-बीजेपी नेताओं को अच्छे आचरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse