योगी ने दी मंत्रियों को नसीहत, कहा ‘अनर्गल और विवादास्पद बयानों से दूर रहिएगा’

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

सत्रहवीं विधानसभा के लिए निर्वाचित भाजपा गठबंधन के सभी 325 विधायकों को संसदीय आचरण के तौर-तरीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में कमेटी गठित की गई है। प्रशिक्षण की तिथियां जल्द घोषित होगी। इसमें संसदीय कार्य के विशेषज्ञ व केंद्रीय नेता भी हिस्सा लेंगे। मंत्री सिद्धार्थनाथ ने बताया कि मंत्रियों को स्पष्ट हिदायत दी गई है कि वे संगठन के साथ तालमेल बनाकर कार्य करें। मंत्री गठबंधन के सभी 325 विधायकों के क्षेत्रों में नियमित जाएंगे। क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करेंगे। विपक्षी विधायकों के यहां नहीं जाएंगे क्या? इस पर सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश की जनता की है। सभी क्षेत्रों का विकास किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  बुरे फंसे फराह खान के पति, योगी को गुंडा कहने पर हुई FIR दर्ज तो मांगी माफी
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse