5 महिलाओं की गोली मारकर हत्या

0
महिलाओं
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

काबुल : अफगानिस्तान में हवाई अड्डे पर काम करने वाली 5 महिला कर्मचारियों की दो बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना दक्षिणी कांधार प्रांत में हुई। महिलाओं की हत्या तब की गई, जब वे काम करने के लिए हवाईअड्डे जा रही थीं। इस घटना की जानकारी शनिवार को सुरक्षा अधिकारियों ने दी। अफगानिस्तान में पिछले कुछ समय से महिलाओं को निशाना बनाकर कई वारदातें हो रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  मीडिया का मुंह बंद करने की फिराक में नवाज़, पढ़िए सेना और शरीफ़ के विवादों का खुलासा करने वाले पत्रकार के साथ क्या किया

बम धमाकों से लेकर ऑनर किलिंग और घरेलू हिंसा, अफगान महिलाएं पिछले 15 सालों से कई तरह के अपराधों का लगातार शिकार होती आई हैं। जानकारी के मुताबिक, ये पांचों महिलाओं कंधार हवाईअड्डे पर महिला यात्रियों की तलाशी का काम करती थीं। पुलिस ने बताया कि 2 बाइकसवार उस गाड़ी का पीछा कर रहे थे, जिसमें ये महिलाएं बैठी हुई थीं। दोनों हमलारों ने गाड़ी पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। वारदात में पांचों महिलाओं के साथ-साथ गाड़ी के चालक की भी मौत हो गई है।
अगले पेज पर पढ़िए- किसने ली है हमले की जिम्मेदारी

इसे भी पढ़िए :  चिली में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse