दुनिया के 56 ऐसे देश जहां घूमने के लिए वीजा की जरुरत नहीं

0
वीज़ा

अगर आपका दुनिया में घूमने फिरने का इरादा है तो ये जानकारी आपके लिए सबसे ज्यादा काम आएगी। दुनिया में 56 ऐसे देश हैं, जहां जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं। आप एयरपोर्ट जाकर टिकट खरीदेंगे और उस देश में पहुंच जाएंगे। हालांकि कई देशों ने भारतीयों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा दी है तो कुछ देशों में ई-वीजा मिल जाता है।

हम आपको बता रहे हैं कि भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स दुनिया के किन देशों में आप वीजा फ्री जा सकते हैं या किन देशों में आपको ई-वीजा या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा पा सकते हैं। वीजा ऑन अराइवल में कुछ देशों में कुछ फीस लगती है, जबकि कुछ देशों में ये सुविधा फ्री है।

इसे भी पढ़िए :  हिंदुओं की मदद के लिए हो रहे चैरिटी शो में हिस्सा लेंगे ट्रंप, भारतीय-अमेरिकी को करेंगे संबोधित

इन देशों में भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं: भारत का पड़ोसी देश भूटान, नेपाल हो या फिर ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड, कुक आइसलैंड, डोमिनिका , इक्वाडोर , अल-सल्वाडोर, फिजी , हांगकांग , ग्रेनाडा , हैती , जमैका , किश आइसलैंड , मकाउ , मॉरिशस , माइक्रोनेशिया , ट्रिनीडाड और टोबेगो,मोंटसेरेट , टर्किश रिपब्लिक ऑफ नार्दन साइप्रस , रियूनियन , फिलीस्तीन, पिटकेयर्न आइसलैंड , सहित ऐसे कई देश हैं जहां इंडियन सिटीजंस को घूमने के लिए वीजा फ्री एंट्री मिलती है।

इसे भी पढ़िए :  चीन में बड़ा हादसा: दो कोयला खदानों में विस्फोट से करीब 60 लोगों की मौत

थाइलैंड , इंडोनेशिया , केन्या , मालदीव , जॉर्डन , तंजानिया , बोलिविया , कंबोडिया , इथोपिया, गुयाना , लाओस , मेडागास्कर , मोजाम्बीक, सेंट लूशिया , यूगांडा, टोगो , सोमालिया , पलाउ , केप वर्डे, ग्यूनिया-बिसाउ, समोआ , सेशेल्स , बुरुंडी , कोमोरोस , टिमोर लेस्ट , टुवालू,  जैसे कई देश इंडियन पासपोर्ट होल्डर्स को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देते हैं।

इसे भी पढ़िए :  देखिए,एयरपोर्ट पर क्या होता है आपके बैग से साथ

बहरीन , म्यांमार , सेनेगल , श्रीलंका   और जिम्बावे में भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स को ई-वीजा मिलता है।

विदेश का टूर प्लान करने से पहले आपको एंबेसी में जाकर और संबंधित देश से संपर्क करना पड़ेगा, ताकि यह जान सकें कि विदेश यात्रा से जुड़ी किसी नीति या नियम में बदलाव तो नहीं किया गया, क्योंकि हर देश समय-समय पर इमिग्रेशन पॉलिसी बदलता रहता है। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं।