भूमध्य सागर में प्रवासियों से भरी नाव पटलने से 100 लोगों की मौत

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। भूमध्यसागर में प्रवासियों से भरी नौका पलटने से उसमें सवार 100 लोग लापता हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संदेह है कि ये सभी डूब गए हैं। जर्मन एनजीओ जूडेंड रिटेट के मुताबिक, नाव पर सवार 23 प्रवासियों को बचा लिया गया है। इन्हें एक ऑयल टैंकर के जरिए बचाया जा सका है।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण पर ओबामा ने ‘गंभीर परिणाम’ की चेतावनी दी

यहां पहुचने वाला यह पहला जहाज था। एनजीओ ने ट्वीट कर बताया है कि राहतकर्मी फिलहाल लोगों की तलाश में जुटे हैं। फिलहाल राहत व बचाव के साथ ही लापता लोगों की तलाश का अभियान जारी है।

बचे हुए लोगों के मुताबिक सुबह करीब छह बजे नाव डूबना शुरू हुआ था। एक व्यक्ति ने बताया कि जिस नाव पर वह सवार था उसमें करीब 122 लेाग मौजूद थे। इसमें 10 महिलाएं भी शामिल थीं।

इसे भी पढ़िए :  ओबामा ने कहा ‘बकवास करते हैं ट्रम्प’

हालांकि इस नाव में कोई भी 15 वर्ष से कम का व्यक्ति सवार नहीं था। उसने बताया कि हादसे में सभी लोग मारे गए हैं बस एक ही जिंदा बच पाया है। इस हादसे में उसका एक भाई भी मारा गया है।

इसे भी पढ़िए :  FB पर लाइक की पिक तो पति ने गोंद से चिपकाया प्राइवेट पार्ट, कोर्ट ने महिला को ही दी सजा

आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष भूमध्य सागर अब तक करीब 4200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।